बस्ती, जुलाई 10 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 504 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने मखौड़ाधाम को भगवान श्रीराम के जन्म से जुड़ी पावन भूमि बताते हुए कहा कि यहीं महाराजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था, जिसके फलस्वरूप भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अयोध्या में अवतार लिया। उन्होंने बाबा भदेश्वरनाथ धाम, तपसी धाम, कड़र मंदिर और आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली का उल्लेख करते हुए बस्ती की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नमन किया। यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई, क्या जामा मस्जिद में चालीसा पाठ कराएंगे? सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगीविकास परियोजनाओं का लोकार्पण मुख...