लातेहार, फरवरी 9 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कब्रिस्तानों की पक्की घेराबन्दी हेतु योजनाओं के स्थल चयन के संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित स्थलों की आवश्यकता, भूमि की उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर स्थल चयन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि चयनित स्थलों पर योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय समुदाय को आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सके। डीसी ने यह भी कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावित योजनाओं से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करें तथा कार्यान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग ...