सीवान, अप्रैल 8 -- सीवान। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम रिजवी व पूर्व प्रमुख बाबू दिन आजाद ने मुलाकात कर सीवान के चिन्हित कब्रिस्तानों की लंबित घेराबंदी का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्षों से कई कब्रिस्तानों की घेराबंदी लंबित है, जिससे अतिक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इस पर बलियावी ने कहा कि बिहार के 38 जिलों में जहां-जहां घेराबंदी अधूरी है, उसका निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष लंबित कब्रिस्तानों की घेराबंदी पूरी कराने का प्रयास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.