हाथरस, मार्च 22 -- हाथरस। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हाथरस के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा रोड हाथरस में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं। बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अनिल सिसौदिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कालेज आगरा मार्ग के अध्यक्ष शरद तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.