कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शासन के निर्देश पर थाना स्तर पर ही शिकायतें के समाधान के लिए हर माह दो बार थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी ने रूरा थाने में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में नाली, चकरोड व जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर टीमें भेजकर औपचारिकता पूरी की गई, जबकि मारपीट दुर्घटना व महिला उत्पीड़न के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। रूरा थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व एएसपी राजेश पांडेय की मौजूदगी में सात लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस मौके पर मारपीट के एक मामले में दोनों पक्षों में सुलह कराकर मामले का निस्तारण करा दिया गया, जबकि अन्य मामलों में राजस्व व पुलिस की टीमें मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने का निर्देश ...