कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शासन के निर्देश पर थाना स्तर पर ही शिकायतें के समाधान के लिए हर माह दो बार थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी ने अकबरपुर कोतवाली में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में नाली, चकरोड व जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर टीमें भेजकर औपचाकिता पूरी की गई, जबकि कुछ थानों में फरियादियों के नहीं पहुंचने से सन्नाटा रहा। अकबरपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की मौजूदगी में पांच लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस से संबंधित एक मामले का समझौता कराकर निस्तारण करा दिया गया, जबकि चार मामलों में पुलिस व राजस्व की टीमें को मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने का निर्देश दिया गया। यहां अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह भी मौजूद रहे।...