रुडकी, मार्च 9 -- कलियर। थाना क्षेत्र में मेन गेट साबिर पाक के पास स्थित धुने की गद्दी पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के कारण शांति व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साबिर पाक के मेन गेट के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और संत-फकीरों को परेशान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...