कब्जे के विरोध पर महिला को धमकाया
कौशाम्बी, जून 11 -- पिपरी थाने के तिलगोड़ी गांव में जमीन और मकान पर कब्जे का विरोध करने पर एक वृद्धा को जान से मारने की धमकी दी गई। गांव निवासी तेरस देवी ने आरोप लगाया कि एक दबंग परिवार उसकी जमीन और मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और धमकी दी। पीड़िता ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.