फतेहपुर, फरवरी 25 -- चौडगरा। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के बाजार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दबंगों ने दिनदहाड़े एक मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण और कस्बा व्यापारी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस से नोकझोंक भी हुई,लेकिन पुलिस का ढुलमुल रवैया देख पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौन सहमित दबंगों को थी। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। रेवाड़ी निवासी नीलू सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन कब्जे की नीयत से मकान गिरवा दिया। कई सालों से दबंग कब्जा करना चाह रहे थे। यह पुराना मकान है और इसमें हम लोग नहीं रहते हैं। प्लाट की आड़े में उनके मकान के हिस्से वाली जमीन भी ये लोग कब्जा ...