सहारनपुर, अप्रैल 7 -- गंगोह, संवाददाता। नवीन मंडी स्थल में बने सरकारी गोदाम व पुलिस चौकी मंडी समिति की मेहरबानी से अवैध रुप से आढतियों के कब्जे में है। व्यापार मंडल की शिकायत पर मंडी सचिव ने दुकान संचालकों को अविलम्ब दुकानें खाली करने के नोटिस जारी कर दिये है। मंडी स्थल व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप सैनी, रामपाल सिंह, गोविंद सिंह, अश्विनी सैनी, काका वकील व लखनलाल आदि ने मंडी सचिव को दिये पत्र में कहा है कि मंडी समिति द्वारा दो फर्मों को जहां दुकानें आबंटित की थी, उसकी बजाय ये लोग अन्यत्र कार्य कर रहे है। आरोप लगाया कि ये रास्ते मे अन्य आढ़तियों की ट्रेक्टर ट्रोली को रोककर अपनी दुकान पर माल उतरवा लेते हैं। जिससे अन्य आढ़तियों के कार्य प्रभावित होते है। इन्होंने उक्त आढतियों को आबंटित जगहों पर ही दुकान शिफ्ट कराने की मांग की है। --मंडी सचि...