प्रयागराज, जून 13 -- समाधान दिवस के अवसर पर थानों में आई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जमीन पर कब्जे की शिकायत पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदारों की टीम को मौके पर भेजा। कहीं चक मार्ग पर कब्जा पाया गया तो कहीं आबादी की जमीन पर प्लाटिंग कर दी गई थी। सभी पर कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई चली। बारा तहसील में छह शिकायत कब्जे की हुई थी। चकमार्ग पर माफिया ने कब्जा कर लिया था। वहीं, पथरगड़ी कराई गई थी तो माफिया ने पत्थर उखाड़कर फिर से कब्जा कर लिया। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। फूलपुर में कुल पांच शिकायतें आई थीं। यह भी पढ़ें- जमीन, नाली और पानी निकासी के विवाद छाए रहे, थाना दिवस में पहुंचीं छह शिकायतें अधिकांश चकमार्ग पर कब्जे की थी। यहां पर एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने जमीनों को खाली कराया। करछना तहसील में कुल 23 शिक...