गोरखपुर, मार्च 20 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के चौरा निबियहवा टोला में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चौरा निबियहवा टोला निवासी गीतांजलि देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अजय कुमार एसएसबी में बिहार में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बसडीला में रजिस्टर्ड बैनामा के माध्यम से जमीन खरीदी थी। इस पर पिछले छह वर्षों से उनका कब्जा है और बाउंड्री वॉल भी बनवाई जा चुकी है। उक्त जमीन का नामांतरण भी खतौनी में दर्ज है।आरोप है कि तिलौली निवासी सुरेंद्र यादव ने जबरन दबंगई दिखाते हुए उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदवा ली और निर्माण की नीयत से वहां ईंट-गिट्टी भी गिरवा दी। विरोध करने पर आरोपी फौजदारी पर आमादा हो गया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.