बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के कालीथान बंजारन डीहवा मोहल्ले में घर के सामान को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालीथान बंजारन डीहवा निवासी समीर पुत्र राजमन अपनी पत्नी सुगरा के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर गए हुए थे। आठ जून को जब वह घर लौटे तो उन्हें पता चला कि घर में रखा उनका कुछ सामान गायब कर दिया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनके सामान पर कब्जा कर लिया था। समीर ने बताया कि अगले दिन नौ जून की सुबह करीब छह बजे जब उन्होंने इस संबंध में विपक्षियों से जानकारी मांगी और सामान के बारे में पूछताछ की तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रहीश व गोली पुत्रगण राजमन तथा आसमा पत्नी रहीश व जुबेदा पत्नी...