कब्जे का विरोध करने पर दी धमकी
गंगापार, मई 21 -- कस्बा निवासी अजीत कुमार गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि नगर पंचायत लालगोपालगंज के जेठवारा मार्ग स्टेशन मोड़ स्थित मैदान पर कथित तौर पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राजस्व की भूमि है जिस पर बिना अनुमति कब्जा नहीं होना चाहिए। अजीत कुमार के अनुसार, उन्होंने इस मामले का विरोध किया और संबंधित वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया। वीडियो अपलोड करने के बाद से उन्हें फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.