कब्जे का विरोध करने पर किसान को पीटा
नोएडा, जून 26 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित खेत में कब्जे का विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थाने में दी शिकायत में सर्फाबाद गांव निवासी मनोज यादव ने बताया कि इसी साल 12 फरवरी को शाम करीब पांच बजे वह हैवतपुर डूब क्षेत्र स्थित अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि वहां रामेश्वर, ब्रिजेश और चंकित काम करवा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी गई। तीनों आरोपी बहलोलपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामेश्वर, ब्रिजेश और चंकित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.