बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के बिजलपुर में कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया। इसी गांव की गेना देवी पत्नी मुरारी का आरोप है कि गत 13 मार्च की रात विपक्षियों ने करीब 12 बजे कब्जे की जमीन पर हुए निर्माण का ईंट उखाड़ कर फेंक दिया, जिससे नुकसान हुआ। जिस जमीन पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा करता था, उस जमीन पर कब्जा करना। मना करने पर अपशब्द कहते हुए धमकाया। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी सुनील, अर्जुन, रामवली और पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...