हापुड़, फरवरी 22 -- हापुड़, संवाददाता। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में शनिवार को कब्जा हटाने गई टीम के साथ आरोपियों ने अभद्रता कर दी। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में लेखपाल कृष्ण तोमर ने बताया कि गांव रसूलपुर बहलोलपुर में देवेंद्र ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। शनिवार को वह एसडीएम के आदेश पर पुलिस बल के साथ सरकारी जमीन पर पहुंचे और कब्जा हटाने लगे। इस दौरान देवेंद्र के पुत्र मनीष और नीरज ने विवाद किया और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.