वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शनिवार को रेल विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नापी के बाद यदि रेलवे की जमीन पर निर्माण हुआ मिलता है तो संबंधित लोगों को अपने सामान शिफ्ट करने के लिए एक सप्ताह का मौका दें। यदि लोगों की जमीन जा रही है तो उन्हें मुआवजा भी मिलना चाहिए। मंत्री दोपहर बाद निरीक्षण पर निकले थे। उन्होंने ढेलवरिया, आबकारी विभाग कार्यालय से होते हुए नक्क्खीघाट से सरैया तक एनईआर एवं एनआर द्वारा कराए जा रहे रेलवे ट्रैक के विस्तारीकरण, अंडरपास 2 सर्विस लेन, रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ आवागमन के लिए सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने के लिए 40 लोगों को नोटिस मंत्री ने कहा कि जो भी कार्य कराए जा रहे...