कब्जा हटवाने की शिकायत के बाद रंजिश में मारपीट का आरोप
औरैया, मई 22 -- कुदरकोट, संवाददाता। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के नहरा बोझ गांव में चकरोड विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के पांच नामजद लोगों ने रंजिशन युवक को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी योगेश कुमार ने कुछ दिन पहले चकरोड पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब चार दिन पहले चकरोड को कब्जामुक्त कराकर रास्ता डलवा दिया था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग रंजिश मानने लगे थे। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे योगेश कुमार कुदरकोट बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव में विपक्षियों के दरवाजे के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.