रायबरेली, मई 8 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल के साथ कुछ लोगों ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की। लेखपाल ने मामले की तहरीर कोतवाली में देकर अवैध कब्जेदारों पर मुकदमा दर्र्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत मास्टरगंज मोहल्ले में स्थित गाटा संख्या 4285 राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है। उक्त भूमि का आकार तालाबनुमा है। इस पर बीते बुधवार रात एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा था। देर रात सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद गुप्ता मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि कब्जेदार व उसके दो सहयोगियों द्वारा लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी गई और मना करने के बाद भी ...