मैनपुरी, अगस्त 18 -- जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण के दौरान अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब और कड़ी कार्रवाई होगी। पैमाइश के बाद कब्जा न छोड़ने वाले और कब्जा करने वालों को एक एक लाख रुपयों से पाबंद किया जाएगा। फिर भी कब्जा न छोड़ने पर पाबंद किए गए रुपयों की तहसील से रिकवरी होगी और संबंधित के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। मंगलवार को डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि समाधान दिवस और जनता दर्शन के दौरान जमीन संबंधी विवादों की सर्वाधिक शिकायतें आ रही है। विशेष समाधान दिवस हर शुक्रवार को हो रहा है। लोगों को कब्जे दिलाए जा रहे हैं और माफिया को चेतावनी दी जा रही है। मगर देखने में आ रहा है कि भू माफिया पैमाइश के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ रहे। मेड़ तोड़ रहे ...