कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम लौटी, नहीं मिला पुलिस बल
गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। अपर सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय के 1999 में दिए गए आदेश का अनुपालन करते हुए प्रेमचंद पार्क के सामने स्थित आवास विकास कॉलोनी में खुर्रमपुर की 55 डिसमिल जमीन का कब्जा दिलाने की प्रक्रिया बुधवार को भी पूरी नहीं हो पाई। मौके पर पहुंची जेसीबी और श्रमिकों का दल पुलिस बल न मिलने के कारण वापस लौट गया। अदालत ने पहले 15 अप्रैल और फिर 22 अप्रैल तक कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण करने और अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने भू-स्वामी श्याम सुंदर सर्राफ एवं अन्य की 55 डिसमिल जमीन पर 11 आवास बना और एक खाली प्लाट पर अवैध कब्जा कर बेच दिया था। 23 मार्च 1993 को भू स्वामी अदालत गए और 28 जुलाई 1999 को अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन) ने उनके पक्ष में निर्णय सुना दिया। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.