कब्जा दिलाने के बाद पंसस पर हमला
मोतिहारी, जून 23 -- चकिया, एक संवाददाता। एसडीओ के आदेश पर थाना क्षेत्र के बनझुला गांव में मंगलवार को सेमरा रामजानकी मठ के 96 डिसमिल भूमि पर सीओ एवं स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में महंत को कब्जा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन के जाते ही कब्जा धारियों ने जमीन की जोताई बुआई कर रहे पीपरा थाना क्षेत्र के कुड़िया निवासी पंचायत समिति सदस्य कन्हैया चौधरी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सेमरा मठ के महंत नवीन गिरि ने बताया कि पड़ोसी गांव बनझुला में मठ का 96 डिसमिल ( एक बिगहा आठ धुर) जमीन रामजानकी के नाम का है। जिसको बनझुला निवासी रामबहादुर भगत, रामचंद्र भगत,भूखल भगत, चंद्रदेव भगत आदि को बटाई पर दिया गया था। कुछ वर्ष तक बटाईदार मठ को बटाई का निर्धारित हिस्सा देते रहे। लेकिन कुछ वर्ष ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.