कब्जा करने गई केडीए टीम को किसानों ने लौटाया
कानपुर, मई 12 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर के सिंहपुर में न्यू कानपुर सिटी बसाने को लेकर केडीए व किसानों के बीच चल रहे विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को केडीए के अधिकारी पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा करने गए तो तमाम किसानों के साथ महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। किसानों के तेवर देख अधिकारी बैकफुट पर आ गए और जेसीबी सहित लौट गए। बिठूर के मैनावती मार्ग के सिंहपुर के पास न्यू कानपुर सिटी बसाने के लिए केडीए ने जमीन अधिग्रहण की थी। मुआवजे को लेकर किसानों ने आंदोलन कर दिया था। किसानों की मांग है कि सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाय। करीब एक महीने तक किसान धरने पर बैठे रहे। केडीए अधिकारियों ने किसान पंचायत बुला कर मुआवजे की रकम तय करने की बात की थी। मंगलवार सुबह केडीए अधिकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए पुलिस बल के साथ जेसीबी लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.