बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम रोवारी के मजरे नसीबगंज में एक व्यक्ति के घर पर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़ दिया। पुलिस ने एक महिला पर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम रोवारी के मजरे नसीबगंज निवासी संतोष कुमार प्रभाकर ने गुरुवार को बताया कि मेरे गैर मौजूदगी में चाची नीरू देवी ने मकान पर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़ दिया। सामान तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया है। मेरी चाची नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीलमथा में रहती हैं। विरोध करने पर चाची ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि संतोष कुमार प्रभाकर की तहरीर पर विपक्षी नीरू देवी पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...