गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने गुरुवार को बदमाशों द्वारा कब्जाई की गई जमीन पर बनाए गए मकान और दफ्तर पर कार्रवाई की। बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया। अपराध शाखा फर्रुखनगर और जिला प्रशासन ने मिलकर टोडापुर हेली मंडी और गांव बासुंडा में अभियान चलाया। पुलिस ने इस विशेष अभियान के दौरान दो मुख्य बदमाशों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माणों को निशाना बनाया। बदमाश कृष्ण निवासी रामपुर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम जैसे 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। कृष्ण ने अवैध रूप से एक दो मंजिला मकान बनाया हुआ था, जिसे ढहा दिया गया। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम पुलिस का वार: पटौदी में कुख्यात अपराधी कृष्ण के अवैध मकान पर चला बुलडोजर वहीं बदमाश संदीप निवासी तिरपडी पर हत्या, अवैध वसूली औ...