फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक किशोर को कबूतर देखने का शौक भारी पड़ गया। किशोर कबूतर देखने गया तो कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा उसे घर के अंदर कमरे में बंधक बनाकर पीटा। जब किशोर की मां को जानकारी हुई तो उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हाजीपुरा फारुक ए आजम स्कूल के निकट रहने वाली निवासी अनीसा का बेटा आकिब 13 वर्ष का है। आकिब को कबूतर से लगाव है तो वह वह अक्सर कबूतर देखने जाटवपुरी चौराहा पर चंबल सेन की टाल पर चला जाता है, क्योंकि वहां पर कबूतर पलते हैं। आरोप है कि सोमवार को भी वह कबूतर देखने गया था। इस दौरान उसे भोला मेडिकल, अलीशान, मतीन एवं एनुल निवासी बाबूजी की बगिया हाजीपुरा चुंगी थाना रसूलपुर ने पकड़ लिया। आकिब के साथ मारपीट करते हुए कहा कि उसने कबूतर को क्यों पकड़ा है। इस पर आकिब ने कहा कि उस...