कबूतरबाजी प्रतियोगिता, लंबी उड़ान पर 50 हजार इनाम
जमशेदपुर, मई 1 -- जमशेदपुर। बारीडीह में पारंपरिक कबूतरबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कबूतर बाज क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने प्रशिक्षित कबूतरों के साथ हिस्सा लिया। सुबह से कबूतरों को खुले आसमान में उड़ाया गया और उनकी उड़ान अवधि के आधार पर विजेता तय किया गया। नियमों के अनुसार, शाम 7 बजे तक सबसे अधिक समय तक उड़ने वाले कबूतर को विजेता घोषित कर 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि 6 बजे और 5 बजे तक लौटने वाले कबूतरों को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिलेगा। प्रतिभागियों ने बताया कि कबूतरों को विशेष प्रशिक्षण और पौष्टिक आहार दिया जाता है। यह प्रतियोगिता न केवल रोमांचक रही, बल्कि शहर की पुरानी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का भी प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.