कबीर सेवा संस्थान ने की दो शवों की अंत्येष्टि
दरभंगा, मई 13 -- दरभंगा। कबीर सेवा संस्थान ने अलग-अलग जगहों से मिले दो शवों की पहचान नहीं होने पर उनकी अंत्येष्टि की। पहला शव कमला बलान पुल पर मिला था। वाहन की ठोकर से गत सात मई को उसकी मौत हो गई थी। बड़गांव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद संस्थान को अंत्येष्टि के लिए शव सौंपा। दूसरा शव काकरघाटी रेल लाइन के पास कटकर मरे एक युवक का था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के 72 घंटा बाद कबीर सेवा संस्थान को अंत्येष्टि के लिए शव सौंपा। संस्थान के अध्यक्ष भोला गुप्ता, संरक्षक नवीन सिन्हा सहित राजीव, महेंद्र इत्यादि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.