शामली, जनवरी 28 -- परमेश्वर कबीर साहेब जी के 508वें निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर सतलोक आश्रम, वेदखेड़ी (शामली) में आयोजित विशाल आध्यात्मिक समारोह का दूसरा दिन 28 जनवरी को श्रद्धा, अनुशासन और भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में किया गया। देशभर के सतलोक आश्रमों में भी यह पर्व श्रद्धा से मनाया गया।दूसरे दिन आयोजित सत्संग में संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान पर आधारित प्रवचन प्रस्तुत किए गए, जिनमें सच्ची भक्ति, मानव जीवन का उद्देश्य और मोक्ष मार्ग का सरल रूप से मार्गदर्शन दिया गया।समारोह में 7 जोड़ों का दहेज मुक्त रमैनी विवाह संपन्न हुआ, जिससे समाज को सादगीपूर्ण और संस्कारी विवाह की प्रेरणा मिली। साथ ही रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.