पूर्णिया, मार्च 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के कबीर ज्ञान ज्योति केंद्र डोकरैल में प्रस्तावित कबीर सत्संग के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि 27 और 28 अप्रैल को कबीर ज्ञान ज्योति केंद्र, डोकरैल में दो दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में संतप्रेमियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। सत्संग में राजस्थान से संत गौरव साहब, अररिया के रानीगंज से बालक साहब और कटिहार से गौतम साहब सहित अन्य संतों के आगमन की संभावना जताई गई है। उनके प्रवचन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बैठक में पूर्व...