वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीर अकादमी मगहर की ओर से लहरतारा स्थित प्राचीन कबीर प्राकट्य स्थली में शनिवार से तीन दिवसीय भव्य कबीर महोत्सव शुरू होगा। मूल ग्रंथ 'बीजक का अखंड पाठ' के साथ शुभारंभ होगा। 28 एवं 29 जून को महोत्सव के अंतर्गत विशेष सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्घाटन संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा करेंगे। महंत गोविंद शास्त्री ने बताया कि यह 29 जून को संगोष्ठी एवं भक्ति उत्सव में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा होंगे। यह भी पढ़ें- कबीर मंदिर में कल से ज्ञान महायज्ञ का आयोजन अध्यक्षता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण क...