पूर्णिया, मार्च 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ पंचायत अंतर्गत सीमा गांव स्थित कबीर मठ में आगामी 17 और 18 मार्च को दो दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत दीप नारायण साहेब के सानिध्य में ग्रामीणों के सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सत्संग को लेकर मठ परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिसर की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पंडाल भी तैयार किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सत्संग में जमुई से संत स्वामी रणजीत साहेब का आगमन होगा, जबकि भजन गायक राजू परदेसी अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कबीर की वाणी से अवगत कराएंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.