कबीर मठ की भूमि से हटाया अतिक्रमण
गाजीपुर, मई 18 -- जमानियां। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर भूमि विवादों के निस्तारण के तहत सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौजा रमवल में कबीर मठ की भूमि आराजी संख्या 497 को चिन्हित कर अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। वहीं ग्राम डुहिया में चक रोड संख्या 229 का सीमांकन कर मिट्टी कार्य भी कराया गया। छह राजस्व टीमों ने राजस्व निरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए धारा 116 के दो प्रकरणों में कब्जा दिलाया और धारा 24 के पांच मामलों में सीमांकन और पत्थरगढ़ी कराई। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत भूमि कब्जा और चकरोड विवादों का समाधान कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसडीएम सदर ने जुगराजपुर गांव में लगाया शिविर यह भी पढ़ें- एडीएम (न्यायिक) ने भूमि विवाद के सात मामलों का कराया निस्तारण यह भी पढ़ें- केबी नगर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.