वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। संत कबीर का तीन दिवसीय 628वां प्राकट्य महोत्सव लहरतारा स्थित प्राकट्यधाम में शुरू हुआ। स्मारक विकास समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के प्रथम दिन कबीर के मुख्य मंत्र सत्यनाम से अंकित ध्वजारोहण किया गया। नादवंशाचार्य पंथश्री हजूर अर्धनाम साहेब के सान्निध्य में आयोजन की शुरुआत संत अनुपम के स्वागत भजन-'आज मोरे घर साहेब आये दर्शन करी दोऊ नैना जुड़ाये...' से हुई। छत्तीसगढ़ के महंत राधेश्याम शास्त्री ने कबीर के प्रसिद्ध भजन 'मुट्ठी बांध के आया जग में, हाथ पसारे जाएगा फिर पीछे पछताएगा, नाम हरि का जप ले बन्दे...' गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पटना के महंत मनभंग दास शास्त्री ने प्रवचन सत्र में कहा कि सद्गुरु कबीर ने मानव मात्र को सत्य ,अहिंसा-प्रेम, विश्वबंधुत्व और समता का अमर संदेश दिया। धर्माधिकारी सुधाकर दा...