पूर्णिया, मार्च 11 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा एनएच-27 सड़क स्थित झरनापुल से पश्चिम कबीर पारख आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय छठा सदगुरु कबीर जिला वार्षिक सत्संग महोत्सव का समापन रविवार को भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से हो गया। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण भंडारा रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ता शुकदेव प्रसाद साह स्वयं व्यवस्था की निगरानी करते रहे और यह सुनिश्चित किया कि प्रवचन सुनने आए सभी श्रद्धालु भंडारा का प्रसाद ग्रहण करें। इस अवसर पर संत विवेक साहेब ने सभी आगंतुकों और भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कबीर की वाणी को अपने जीवन में अपनाता है, उसका कई जन्मों तक कल्याण होता है। समारोह में वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐस...