कबीर पंथ व सामाजिक समरसता पर साहित्य परिषद की मासिक रचना गोष्ठी
बोकारो, जून 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की मासिक रचना गोष्ठी संघ कार्यालय सेक्टर-2 ए में अध्यक्ष दयानंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गोष्ठी का विषय कबीर पंथ व सामाजिक समरसता रहा, जिस पर कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में सद्भाव, समानता और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री करुणा कलिका ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद ओमान से बोकारो आईं कवयित्री विभा तिवारी ने समरसता भारतीय संस्कृति के मूल में' शीर्षक रचना प्रस्तुत की। डॉ. आशा पुष्प ने ए मेरी जिंदगी, व डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने कबीर के जनमवा शीर्षक रचना का पाठ किया। यह भी पढ़ें- कबीर साहित्य सेवा संस्थान का स्थापना दिवस मना डॉ. परमेश्वर भारती ने कबीर पंथ के सिद्धांतों व सामाजिक समरसता में उसकी भूमिका पर विशेष प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.