कबीर तिवारी हत्याकांड में 22 सितंबर को होगी सुनवाई
बस्ती, सितम्बर 1 -- बस्ती। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता की अदालत ने सात साल पुराने छात्रनेता कबीर तिवारी हत्याकांड में अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख नियत की है। मामले में पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत से तलब किए गए सात आरोपियों के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है, इसके बावजूद आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए हैं। शासकीय अधिवक्ता की ओर से 12 मार्च 2026 को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 319 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद आरोपियों को तलब किए जाने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया गया था। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एंठीडीह निवासी कबीर तिवारी एपीएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष थे। 9 अक्टूबर 2019 को दिनदहाड़े मालवीय रोड पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.