कबीर जयंती पर सात निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह समारोह
रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती पर 29 जून को रम्पुरा स्थित श्री दुर्गा मंदिर चौराहे पर आयोजित होने वाले चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि कोली समाज व सर्व समाज के सहयोग से सात निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से कराया जाएगा। विवाह से पूर्व रम्पुरा बस्ती में सातों दूल्हों की बारात पारंपरिक ढंग से निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली ने बताया कि शिव मंदिर चौरासी घंटा परिसर में विशाल भंडारा होगा। यह भी पढ़ें- 92 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.