बिजनौर, जून 29 -- भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र कुमार भुइयार ने कहा कि संत कबीर साहेब ने समाज को सत्य, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक है और उनके विचारों को अपनाकर समाज का विकास किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- कबीर के आदर्शों को अपनाकर ही समाज का हो सकता है उत्थान कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के गांव धारूवाला स्थित संत कबीर धर्मशाला में रविवार को भुइयार समाज की ओर से संत कबीर साहेब की 629वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संत कबीर के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- बिजनौर : धारूवाला म...