कबीर का 629वां प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच शंकरपुर में संपन्न
जमशेदपुर, जून 22 -- जमशेदपुर। शंकरपुर स्थित कबीर आश्रम में कबीर साहेब का 629वां प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस एक दिवसीय धार्मिक समागम में लौहनगरी सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में संत-महंत, सेवक और श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या पाठ एवं गुरु पूजा से हुई। संत अनुपम साहेब ने कबीर साहेब की साखियों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।संतों ने कबीर के विचारों - एकता, समरसता और अंधविश्वास मुक्ति - पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक सत्संग, भव्य आरती और विशाल भंडारे के साथ हुआ।कबीर साहेब सेवा समिति और आश्रम संचालक जय प्रकाश साहेब की सक्रियता सराहनीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.