कबीर आश्रम में भंडारा सम्पन्न
हमीरपुर, जून 29 -- मौदहा। कस्बा के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित सद्गगुरू कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को भव्य भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। आश्रम में विगत कई वर्षों से कबीर जयंती और भंडारा कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी रविवार और सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सोमवार की शाम चौका आरती का कार्यक्रम हुआ और रविवार को यहां पर कन्या भोज, संत पंगत और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर कबीरी भजनों का आनंद लिया है। यह कार्यक्रम संत सुमेर शाह की 28वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सद्गगुरू कबीर आश्रम बौद्धिक चेतना समिति द्वारा आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- सतगुरु कबीर जयंती पर सत्संग, विचार गोष्ठी व भं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.