सीवान, अप्रैल 3 -- मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कबीरपुर पश्चिम टोला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान निकाली गई भगवान राम, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कलश यात्रा कबीरपुर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाहपुर गांव स्थित झरही नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वत आचार्यों ने पूजा-अर्चना कराई। महिलाओं ने नदी से जल भरकर सिर पर कलश धारण किया और भक्ति गीतों के साथ यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.