भागलपुर, अप्रैल 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर स्थित जैन मंदिर के समीप सोमवार को मुख्य सड़क किनारे कूड़ा उठाने वाले ठेले पर मो. इजहार के 12 वर्षीय बेटे मो. समीर का शव मिला था। इसके बाद आक्रोशित लोगों के भारी बवाल का सामना पुलिस को करना पड़ा था। इस घटना में सीसीटीवी फुटेज पुलिस को हाथ लगने के बाद घटना का मुख्य कारण एक्सीडेंट निकला। फुटेज के आधार पर ललमटिया पुलिस ने नाथनगर थाना क्षेत्र के मदनीनगर गली नंबर पांच में छिपाकर रखे गए ऑटो को जब्त कर कबीरपुर के ही नाबालिग चालक को हिरासत में लिया था। मृतक समीर के नाबालिग मित्र जो ऑटो चला रहा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ललमटिया पुलिस ने यातायात थाना को सौंपा है। यह भी पढ़ें- कबीरपुर: मटन बेचने वाले के नाती की कूड़े उठाने वाले ठेले पर मिली लाश, इलाके में मचा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.