वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में प्रस्तावित सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के लिए रविवार सुबह साढ़े नौ बजे भूमिपूजन होगा। शहर दक्षिणी विधायक और पूर्वमंत्री नीलकंठ तिवारी यह कार्य करेंगे। पांच सौ बेड वाले अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसका शिलान्यास पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। गेट नंबर चार से ध्वस्तीकरण के बाद निर्माण शुरू होगा। दवा वितरण केंद्र, सीटी स्कैन, हृदय रोग विभाग, टीबी रोग यूनिट और पैथोलॉजी लैब को इमरजेंसी भवन में शिफ्ट किया जाएगा। एमसीएच विंग में भी कुछ विभाग ले जाए जाएंगे। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के निर्माण में करीब चार साल लगेगा। यह भी पढ़ें- मंडलीय अस्पताल में कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...