दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव से गत एक जनवरी से लापता दूसरे युवक की भी हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में गाड़ दिया था। मृतक की पहचान विनोद मंडल के पुत्र बादल मंडल के रूप में हुई है। बादल का शव रविवार को बीएमपी 13 के पिछले हिस्से में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीचक गांव की गाछी में मिला। बादल पर पहले किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। गत एक जनवरी से लापता बादल की तलाश में सुबह से ही पुलिस की टीम उसे क्षेत्र में लगी हुई थी। दोपहर बाद एक गड्ढे में उसका शव मिला। बादल के हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर सिर के बल गड्ढे में गाड़ दिया गया था। शव बरामद होने की सूचना पर सिटी एसपी व सदर एसडीपीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.