ललितपुर, अप्रैल 11 -- सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत देवगढ़ रोड स्थित मोहल्ला जुगपुरा में कबाड़ की गोदाम में अचानक आग लगसे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भयावह हो चुकी लपटों पर किसी तरह काबू पाया। आग बुझने तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। कोतवाली सदर अन्तर्गत जुगपुरा मुहल्ला में शनिवार को अचानक एक कबाड़ की गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम में रखी प्लास्टिक, गत्ते, पुरानी रद्दी आदि सामग्री धूं-धूंकर जलने लगी। आग की लपटों पर नजर पड़ते ही मुहल्लेवासियों ने आनन फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार करके कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, लपटों के शांत होने तक गोदाम में रखा सारा सामान जलक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.