कबाड़ की दुकान में लगी आग, सात लाख का सामान जला
सोनभद्र, मई 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के वन विभाग परिसर के निकट एक कबाड़ के गोदाम में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे लगभग सात लाख रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ओबरा में कबाड़ की दुकान में अचानक लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके चलते पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। आग की ऊंची लपटें और आसमान में काले धुएं का गुब्बार दूर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के पश्चात आसपास के लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल गये। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों सहित राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबाड़ के गोदाम से अचानक धुआ निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में पूरा गोदाम आग के गोले के रूप में तब्दील हो गया। गोदाम में भारी मात्रा में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.