उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित विष्णु के कबाड़ की झाल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग देखते ही देखते कबाड़ में रखे प्लास्टिक, टायर और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण तेजी से फैल गई। जिससे आसमान में धुएं का गुब्बार उठने लगा। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के दुकानदारों और मकान मालिकों में दहशत फैल गई। लोगों ने एहतियातन अपनी दुकानों और घरों से सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कराया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा ल...