मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विदेशी डेटा सेंटर वाले बिहार के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल का मदर बोर्ड खरीद रहे हैं। इस मदर बोर्ड से डेटा चोरी की जा रही है। इसके ब्योरे का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और अन्य कामों के लिए किया जा रहा है। भंगार वाले के हाथों लाखों मोबाइल का डेटा विदेश पहुंच चुका है। इसका खुलासा बिहार एसटीएफ ने किया है। बिहार एसटीएफ व उत्तर प्रदेश की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज थाने के केस में कटिहार में भंगार वाले की गिरफ्तारी की है। भंगार व्यवसायी इस्तार आलम ने पूछताछ में पुराने मोबाइल के मदर बोर्ड से जुड़े बड़े रैकेट से पर्दा उठाया। बिहार एसटीएफ ने बताया है कि बीते एक अप्रैल को यूपी पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में कटिहार के रौत...